Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Operation Aaghat in Raigarh District: “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस का छापा; ग्राम उत्तर रेगांव से 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    Operation Aaghat in Raigarh District: “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस का छापा; ग्राम उत्तर रेगांव से 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Operation Aaghat in Raigarh District: “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस का छापा; ग्राम उत्तर रेगांव से 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के सख्त रुख और स्पष्ट दिशा-निर्देशों पर रायगढ़ जिले में अवैध शराब, नशे के कारोबार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तमनार पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम उत्तर रेगांव में छापा मारकर हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    मुखबिर की सटीक सूचना पर तत्काल एक्शन

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को थाना तमनार पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि ग्राम उत्तर रेगांव निवासी नवीन राठिया अपने मकान में अवैध रूप से हाथ भट्टी द्वारा निर्मित महुआ शराब का भंडारण कर उसकी अवैध बिक्री कर रहा है।

    सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव ने बिना समय गंवाए पेट्रोलिंग टीम को तत्काल उत्तर रेगांव स्थित आरोपी के निवास पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    पुलिस को देख भागे ग्राहक, बाड़ी से बरामद हुई शराब की खेप

    जब तमनार पुलिस की टीम नवीन राठिया के घर पहुंची, तो वहां अवैध रूप से शराब का सेवन कर रहे कुछ लोग पुलिस वाहन और जवानों को देखकर मौके से भाग निकले।

    • आरोपी की पहचान: घर पर मौजूद व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम नवीन राठिया पिता जोगीराम राठिया (24 वर्ष), निवासी ग्राम उत्तर रेगांव, थाना तमनार बताया।

    • स्वीकारोक्ति व जब्ती: कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने पास अवैध महुआ शराब रखने और बेचने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके मकान की बाड़ी में छिपाकर रखी गई 5-5 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक जरीकेनों से कुल 10 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब गवाहों की मौजूदगी में जब्त की।

    आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

    आरोपी नवीन राठिया का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती अपराध पाए जाने पर तमनार पुलिस ने विधिवत मामला पंजीबद्ध किया। इसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    इस सफल रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के कुशल निर्देशन में प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार एवं आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।

    Knock India

    Related Posts

    सेवा और सुशासन के 12 वर्ष: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजनों से किया आत्मीय संवाद….

    July 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन को मिल रही नई मजबूती, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आम नागरिकों का भरोसेमंद मंच, ड्राइविंग लाइसेंस की शिकायतों का हुआ समयबद्ध समाधान…

    July 25, 2026

    विश्व रिकॉर्ड के साथ जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिव्यांशु देवांगन का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सम्मान….

    July 25, 2026

    खैरागढ़ के ग्राम खौड़ा में नवनिर्मित पंचायत भवन का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया लोकार्पण…..

    July 25, 2026

    शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री केदार कश्यप….

    July 25, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा….

    July 25, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.