Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raigarh Police Action: “ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, महिला सटोरिया गिरफ्तार; नगदी, सट्टा-पट्टी और मोबाइल जब्त
    छत्तीसगढ़

    Raigarh Police Action: “ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, महिला सटोरिया गिरफ्तार; नगदी, सट्टा-पट्टी और मोबाइल जब्त

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raigarh Police Action: “ऑपरेशन अंकुश” के तहत साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, महिला सटोरिया गिरफ्तार; नगदी, सट्टा-पट्टी और मोबाइल जब्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में संचालित “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम जामगांव कोलाईबहाल में सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध रूप से हार-जीत का खेल संचालित करने वाली एक महिला सटोरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से नगदी, सट्टा-पट्टी और सट्टे के हिसाब-किताब वाला मोबाइल जब्त किया है।

    मुखबिर की सूचना पर बाजारपारा में दबिश

    पुलिस को 11 जुलाई को सटीक मुखबिर सूचना मिली थी कि ग्राम जामगांव कोलाईबहाल के बाजारपारा क्षेत्र में सायजान अली नाम की महिला अपने घर के पास लोगों से रुपए-पैसे का दांव लगवाकर सट्टा-पट्टी लिख रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और महिला को सट्टा गतिविधि संचालित करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

    आरोपी की पहचान और जब्ती

    पूछताछ में महिला ने अपना नाम सायजान अली (पति असगर अली, उम्र 42 वर्ष, निवासी बाजारपारा, कोलाईबहाल, थाना चक्रधरनगर) बताया और सट्टा-पट्टी लिखने का जुर्म स्वीकार किया।

    तलाशी के दौरान आरोपी महिला के पास से:

    • एक कोरे कागज पर लिखे विभिन्न अंकों में ₹1,450 के सट्टे का लेखा-जोखा

    • पोको कंपनी का मोबाइल फोन (जिसके व्हाट्सएप एप्लीकेशन पर सट्टा-पट्टी का रिकॉर्ड पाया गया)

    • ₹5,370 नगद राशि तथा सट्टा लेखन में प्रयुक्त पेन

    जब्त किए गए हैं।

    छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज

    आरोपी महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत थाना चक्रधरनगर में अपराध दर्ज कर वैधानिक दंडात्मक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में चक्रधरनगर थाना के प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार भानू तथा साइबर थाना की सहायक उप निरीक्षक ज्योत्सना शर्मा, आरक्षक नवीन शुक्ला, मनोज पटनायक एवं संतराम केंवट की सराहनीय भूमिका रही।

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

    “जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियां सामाजिक एवं आर्थिक अपराधों को बढ़ावा देती हैं। रायगढ़ पुलिस ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर और निरंतर कार्रवाई कर रही है।”

    Knock India

    Related Posts

    NH-53 Highway Robbery Solved Raigarh: एनएच-53 पर युवक से लूटपाट करने वाले 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुसौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    July 13, 2026

    Dharamjaigarh Gambling Raid Cash Bikes Seized: धरमजयगढ़ पुलिस ने काट-पत्ती जुए का किया भंडाफोड़; 17,650 रुपये नगद और 8 दोपहिया वाहन जब्त

    July 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को विधानसभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि….

    July 13, 2026

    Raigarh Police Action: ‘अभियान संवेदना’ के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    July 13, 2026

    विधानसभा पावस सत्र की तैयारियां तेज, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में मुख्यमंत्री साय सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद…..

    July 13, 2026

    दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….

    July 12, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.