Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raigarh Police Crackdown on Goons: बड़पारा शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, गैर जमानतीय धाराओं में भेजे गए जेल
    छत्तीसगढ़

    Raigarh Police Crackdown on Goons: बड़पारा शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, गैर जमानतीय धाराओं में भेजे गए जेल

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 12, 2026Updated:July 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raigarh Police Crackdown on Goons: बड़पारा शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, गैर जमानतीय धाराओं में भेजे गए जेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raigarh Police Crackdown on Goons: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ शहर में असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी और आम नागरिकों को भयभीत करने वाले बदमाशों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़पारा शराब भट्ठी के पास राहगीर से शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले तीन बदमाशों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर गैर जमानतीय धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-12-at-3.17.55-PM.mp4

    राहगीर से मांगी शराब की रकम, मना करने पर की मारपीट

    मिली जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को प्रार्थी बासुदेव मांझी (39 वर्ष), निवासी बेलादुला खर्राघाट ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह होटल में काम खत्म कर बड़पारा शराब भट्ठी के समीप गुटखा लेने गया था। इसी दौरान आरोपी विवेक सराफ ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब पीड़ित ने पैसे देने से इंकार किया, तो विवेक सराफ ने अपने साथियों अनमोल पाण्डेय और शिवा सोनवानी के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लात-घूंसों से बेदम पिटाई कर दी।

    गैर जमानतीय धाराओं में केस दर्ज, त्वरित कार्रवाई

    पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 365/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) एवं 3(5) के अंतर्गत गैर जमानतीय अपराध पंजीबद्ध किया। मामला दर्ज होते ही निरीक्षक सुखनंदन पटेल की अगुवाई में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों का ब्योरा:

    1. विवेक सराफ (41 वर्ष), निवासी बाउलीकुआ, थाना कोतवाली, रायगढ़।

    2. अनमोल पाण्डेय (19 वर्ष), निवासी चिराईपानी, थाना पूंजीपथरा, रायगढ़।

    3. शिवा सोनवानी (23 वर्ष), निवासी गोढ़ीकला (पत्थलगांव), हाल निवासी बोन्दाटिकरा, थाना चक्रधरनगर, रायगढ़।

    पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें 11 जुलाई 2026 को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    क्षेत्र में बढ़ाई गई पेट्रोलिंग, एसएसपी ने दी चेतावनी

    उल्लेखनीय है कि बड़पारा शराब भट्ठी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही और विवाद की शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने वहां पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा दी है। हाल ही में इस क्षेत्र से लूटपाट में शामिल दो अन्य बदमाशों को भी जेल भेजा जा चुका है।

    मामले पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कड़ा संदेश देते हुए कहा:

    “सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी, मारपीट और आम नागरिकों में भय का माहौल बनाने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

    Knock India

    Related Posts

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता गोयल का आमजन को संदेश

    September 10, 2026

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता गोयल का आमजन को संदेश

    September 10, 2026

    नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेका….

    September 10, 2026

    पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..

    September 10, 2026

    पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…..

    September 10, 2026

    नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेका….

    September 10, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.