भिलाई। CM साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग जिले को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने बताया, आज सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत दुर्ग जिले में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में ₹737 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, नगरीय विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े ये कार्य क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे और लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाएंगे। इन परियोजनाओं से नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
जनविश्वास, सुशासन और विकास के मंत्र के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का हमारा संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के हर क्षेत्र और प्रत्येक नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALJune 1, 2026Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई
छत्तीसगढ़June 1, 2026Korba News: मोबाइल की जिद में पेड़ पर चढ़ी बच्ची, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानिए फिर क्या हुआ
छत्तीसगढ़June 1, 2026मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित
RaipurJune 1, 2026रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव




