रायगढ़। रायगढ़ और ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक भावुक और दिलचस्प नजारा देखने को मिला है, जहां एक हाथी गर्मी से बचने के लिए नहाते हुए दिखा। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया अब जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि बढ़ते तापमान और जंगलों में सूखते जलस्रोतों के बीच जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसा ही एक भावुक और दिलचस्प नजारा रायगढ़ और ओडिशा सीमा क्षेत्र में देखने को मिला, जहां एक हाथी गांव के पास बने पानी के पोखर में पहुंचता है और तेज गर्मी से राहत पाने के लिए अपनी सूंड से बार-बार शरीर पर पानी डालता है। हाथी को इस अंदाज में नहाते देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और जंगलों में पानी की कमी के कारण वन्यजीवों का आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आना बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 10, 2026दवा क्रय एवं आपूर्ति की प्रक्रिया पूर्ण रूप से गुणवत्ता के मानकों पर आधारित: सीजीएमएससी
छत्तीसगढ़June 10, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
छत्तीसगढ़June 6, 2026शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल श्री डेका
छत्तीसगढ़June 6, 2026आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए सख्त निर्देश




