Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » आमासिवनी मर्डर का LIVE VIDEO आया सामने, चार आरोपी गिरफ्तार
    CRIME

    आमासिवनी मर्डर का LIVE VIDEO आया सामने, चार आरोपी गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आमासिवनी मर्डर का LIVE VIDEO आया सामने, चार आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। राजधानी रायपुर के आमासिवनी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुई खूनी झड़प में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला आमासिवनी स्थित विधानसभा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पैसे की लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद तीन बदमाशों ने मिलकर युवक सुकृत खांडे की बेरहमी से हत्या कर दी, युवक की खून से साणे इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए राकेश गुप्ता उर्फ पानी, देवदास उर्फ हड्डी, विनोद उर्फ विक्की और एक 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सुकृत खांडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुकृत खांडे का दिन के समय राकेश पांडे उर्फ पानी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन रात होते-होते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश और दिन में हुए विवाद को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर बहस हुई, जिसके बाद आरोपियों ने सुकृत खांडे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

     

    घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश में दबिश दी। शुरुआती जांच में सामने आया कि दिन में हुए विवाद की रंजिश में ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद आमासिवनी इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग भयभीत हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 16, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 15, 2026

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    June 15, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.