Raipur Crime : रायपुर : ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज साइबर थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट और म्यूल बैंक खातों के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली और कर्नाटक के अंतरराज्यीय साइबर ठग भी शामिल हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने 18 म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर करीब 10.76 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया। इन खातों में देश के 17 राज्यों से 88 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज हैं।
Raipur Crime : पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लोगों को खुद को मुंबई और दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर “डिजिटल अरेस्ट” किया और डराकर करोड़ों रुपए ठग लिए। एक मामले में सपन कुमार से करीब 1.25 करोड़ रुपए और दूसरे मामले में पुष्पा अग्रवाल से 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 60 लाख रुपए वापस भी दिलाए हैं।
Raipur Crime : जांच के दौरान दिल्ली से आर्यन सिंह और कर्नाटक के हुबली से सॉफ्टवेयर डेवलपर जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरे मामले में म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क से जुड़े राजदीप सिंह भाटिया उर्फ यश भाटिया को पकड़ा गया। पुलिस पहले ही इस गिरोह से जुड़े 92 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Raipur Crime : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों द्वारा लिंक फ्रॉड, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो ट्रेडिंग, पार्ट टाइम जॉब, OTP शेयरिंग, फिशिंग, होटल बुकिंग और OLX फ्रॉड जैसे साइबर अपराध किए जा रहे थे। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी
1 आर्यन सिंह पिता राजेश सिंह उम्र 22 वर्ष वर्तमान पता के आर मंगलम यूनिवर्सिटी गुड़गांव दिल्ली, स्थाई पता धूमनगंज इलाहाबाद उत्तरप्रदेश
2 जितेन्द्र कुमार पिता नागराज उम्र 33 वर्ष स्थायी पता- हुबली धारवाड़ कनार्टका
3 राजदीप सिंह भाटिया उर्फ यश भाटिया पिता बलजीत सिंह भाटिया उम्र 29 वर्ष पता डोंगरगढ़, राजनांदगांव
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 15, 2026कृषि विश्वविद्यालय के 11वां दीक्षांत समारोह में शामिल हुए CM साय और राज्यपाल डेका
RaipurMay 15, 2026रायपुर 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग
व्यापारMay 15, 2026Gold-Silver Price Crash: सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावट
NATIONALMay 15, 2026LPG Supply Deal UAE : देश के लिए अच्छी खबर : भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई को लेकर समझौता




