Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के सरोरा इलाके में पारिवारिक विवाद ने बुधवार रात हिंसक रूप ले लिया। मजदूर नगर सरोरा में रहने वाले युवक प्रकाश साहू ने अपने साले गिरधर गोपाल की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची टीम के सामने सरेंडर कर दिया।
Raipur Crime : पुलिस के मुताबिक, प्रकाश साहू पिछले तीन वर्षों से अपनी ससुराल में रह रहा था। इस बात को लेकर उसका साला गिरधर अक्सर उसे ताना मारता था। बुधवार रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर प्रकाश ने गिरधर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Author Profile
Latest entries
मनोरंजनJune 23, 2026जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस
छत्तीसगढ़June 23, 2026CM साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 23, 2026छत्तीसगढ़ के खनिज इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में मिले हीरे
छत्तीसगढ़June 22, 2026मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ




