Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Madhya Pradesh

    देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 की मौत; 15 से ज्यादा घायल, सुरक्षा लापरवाही के आरोप

    Knock IndiaBy Knock IndiaMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 की मौत; 15 से ज्यादा घायल, सुरक्षा लापरवाही के आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Dewas News : मध्य प्रदेश के देवास जिले में ए.बी. रोड स्थित टोंककला गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। बुधवार देर रात हुए इस हादसे की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 15 से 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

    Dewas News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट बेहद भयावह था। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर के आसपास सड़क पर शरीर के टुकड़े और मांस के चिथड़े बिखरे दिखाई दिए। घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा।

    Dewas News : ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री में खुलेआम भारी मात्रा में बारूद रखा जाता था और सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही थी। ग्रामीणों का दावा है कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश का माहौल है।

    Dewas News : ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था, जिसके चलते नियमों की अनदेखी के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर सुबह खुले में बारूद पड़े होने की बात भी सामने आई है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने घटाया अपना काफिला, प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन संरक्षण की अपील से प्रेरित होकर लिया फैसलाRaipurMay 14, 2026विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने घटाया अपना काफिला, प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन संरक्षण की अपील से प्रेरित होकर लिया फैसला
    • छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द! जून में यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल, कई एक्सप्रेस के बदले रूटछत्तीसगढ़May 14, 2026छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द! जून में यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल, कई एक्सप्रेस के बदले रूट
    • PM मोदी की अपील का असर! जनप्रतिनिधि बने मिसाल, सांसद बोले- ईंधन बचाना सबकी जिम्मेदारीNATIONALMay 14, 2026PM मोदी की अपील का असर! जनप्रतिनिधि बने मिसाल, सांसद बोले- ईंधन बचाना सबकी जिम्मेदारी
    • ससुराल में रहने के तानों से नाराज जीजा ने साले की चाकू मारकर हत्या, डायल-112 पर कॉल कर किया सरेंडरCRIMEMay 14, 2026ससुराल में रहने के तानों से नाराज जीजा ने साले की चाकू मारकर हत्या, डायल-112 पर कॉल कर किया सरेंडर
    Knock India

    Related Posts

    13 साल की दुल्हन…42 का दूल्हा, इंदौर में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, भाई के लिए बहन की शादी, जानें क्या है मामला

    April 25, 2026

    भोपाल-इंदौर मेट्रो में सुविधा का विस्तार, 27 अप्रैल से शुरू होगा ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन, टिकट पर मिलेगी छूट

    April 25, 2026

    इंदौर एयरपोर्ट से नई हवाई सेवाओं का विस्तार, दिल्ली-जलगांव के लिए नई फ्लाइट शुरू

    April 23, 2026

    इंदौर से उज्जैन की दूरी होगी कम! बनेगा ग्रीनफील्ड हाईवे, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

    April 22, 2026

    इंदौर में 12 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

    April 16, 2026

    इंदौर में BJP-Congress में जुबानी जंग तेज! बयानबाजी से गरमाई सियासत

    April 14, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने घटाया अपना काफिला, प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन संरक्षण की अपील से प्रेरित होकर लिया फैसला

    May 14, 2026

    छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द! जून में यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल, कई एक्सप्रेस के बदले रूट

    May 14, 2026

    PM मोदी की अपील का असर! जनप्रतिनिधि बने मिसाल, सांसद बोले- ईंधन बचाना सबकी जिम्मेदारी

    May 14, 2026

    ससुराल में रहने के तानों से नाराज जीजा ने साले की चाकू मारकर हत्या, डायल-112 पर कॉल कर किया सरेंडर

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.