Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    NATIONAL

    असम में तीसरी बार एनडीए सरकार, हिमंता आज लेंगे CM पद की शपथ

    Knock IndiaBy Knock IndiaMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    असम में तीसरी बार एनडीए सरकार, हिमंता आज लेंगे CM पद की शपथ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    असम. असम में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है. मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को उन चार नेताओं के नामों का ऐलान किया, जो 12 मई को उनके साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही उन्होंने असम विधानसभा के स्पीकर पद के लिए भी पार्टी उम्मीदवार के नाम की घोषणा की. हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 12 मई को उनके साथ चार सहयोगी मंत्री पद की शपथ लेंगे. सरमा ने जिन चार नेताओं के नाम घोषित किए हैं, उनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और एक महिला नेता अजंता नियोग शामिल हैं.

    रामेश्वर तेली डुलियाजन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक चुने गए हैं. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार ध्रुब गोगोई को 10 हजार से अधिक वोटों से हराया. इससे पहले वह डिब्रूगढ़ से सांसद रह चुके हैं और मोदी 2.0 सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे. अतुल बोरा असम गण परिषद (AGP) के अध्यक्ष हैं और असम विधानसभा में बोकाखाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने हालिया चुनाव में रायजोर दल के हरि प्रसाद सैकिया को 60,537 वोटों से हराया. पिछली सरकार में वह बॉर्डर प्रोटेक्शन एंड डेवलपमेंट मंत्री थे.

    चरण बोरो बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के विधायक हैं और मजबाट सीट से चुनाव जीते हैं. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रीति रेखा बरला को 55 हजार से ज्यादा वोटों से हराया.अजंता नियोग गोलाघाट सीट से पांच बार विधायक रह चुकी हैं और असम की पहली महिला वित्त मंत्री हैं. उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बितुपन सैकिया को 9 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. रणजीत कुमार दास भवानीपुर-सोरभोग सीट से बीजेपी विधायक हैं. उनको असम विधानसभा के स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार बनाया गया है. वह पिछली सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रह चुके हैं.

    हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उन्हें बीजेपी विधायक दल और एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. 126 सदस्यीय असम विधानसभा में एनडीए ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है. बीजेपी ने 82 सीटें जीती हैं, जबकि उसके सहयोगी दलों असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 10-10 सीटें मिली हैं.

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • बारिश का अलर्ट : चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील, मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही पहुंचे धामNATIONALMay 12, 2026बारिश का अलर्ट : चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील, मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही पहुंचे धाम
    • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवनRaipurMay 12, 2026नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
    • कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगनछत्तीसगढ़May 12, 2026कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
    • तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञानछत्तीसगढ़May 12, 2026तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
    Knock India

    Related Posts

    बारिश का अलर्ट : चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील, मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही पहुंचे धाम

    May 12, 2026

    PM Modi : PM मोदी की अपील के बीच बाजार में डर, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री विजय इस महीने के अंत में दिल्ली की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे

    May 12, 2026

    Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…

    May 2, 2026

    पश्चिम बंगाल चुनाव: 15 बूथों पर फिर से वोटिंग, चुनाव आयोग ने दिए री-पोलिंग के आदेश

    May 2, 2026

    1745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई

    May 1, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    बारिश का अलर्ट : चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील, मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही पहुंचे धाम

    May 12, 2026

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

    May 12, 2026

    कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन

    May 12, 2026

    तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.