रायपुर। CM साय के साथ 10वीं-12वीं टॉपर्स से रोचक सवाल-जवाब हुए। सीएम साय ने लिखा, रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज जब प्रदेश के होनहार बच्चों से मुलाकात हुई, तो ऐसा लगा मानो छत्तीसगढ़ का सुनहरा भविष्य आंखों के सामने खड़ा हो। ‘बच्चों की पाठशाला’ के इस विशेष संवाद में 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से रोचक सवाल-जवाब हुए। इस दौरान प्रतिभाशाली बच्चों की चमकती आंखों में उज्ज्वल भविष्य और नए छत्तीसगढ़ के निर्माण का दृढ़ संकल्प स्पष्ट झलकता दिखा। बच्चों ने इस दौरान मुख्यमंत्री निवास का भ्रमण कर शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को करीब से जाना।उनकी ऊर्जा और सीखने की ललक यह दर्शाती है कि हमारी नई पीढ़ी जागरूक भी है और जिम्मेदार भी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे ये होनहार यूं ही उड़ान भरते रहें, नई ऊंचाइयों को छूते रहें और अपने परिश्रम से छत्तीसगढ़ व देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करें।
Author Profile
Latest entries
मनोरंजनJune 23, 2026जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस
छत्तीसगढ़June 23, 2026CM साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 23, 2026छत्तीसगढ़ के खनिज इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में मिले हीरे
छत्तीसगढ़June 22, 2026मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ




