CG Bord Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।
CG Bord Result: मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि फिलहाल अंकों के मिलान और तकनीकी प्रक्रिया पर काम चल रहा है। ऐसे में बोर्ड किसी भी समय परिणाम जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। माना जा रहा है कि रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं।
CG Bord Result: इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। हालांकि परीक्षा के दौरान हिंदी विषय का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था, जिसके चलते 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी। इसी वजह से रिजल्ट जारी करने में देरी हुई। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम घोषित करने की योजना बनाई थी।
CG Bord Result: इस साल कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) में कुल 3,20,535 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जबकि कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) में 2,45,785 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने के लिए अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
CG Bord Result: अगर पिछले साल की बात करें, तो 7 मई 2025 को बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था। उस समय कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 68.76% रहा था, जबकि कक्षा 12वीं में 82.25% विद्यार्थी सफल हुए थे।
CG Bord Result: अब सभी छात्रों और अभिभावकों की नजरें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई हैं, जिससे उनका इंतजार खत्म हो सके।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




