रायपुर के नेशनल हाईवे-53 पर एक भीषण सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दोनों को पीछे से टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया।

मृतकों की पहचान दलदल सिवनी निवासी लेखराज पटेल और मंदिर हसौद निवासी लक्ष्मण पटेल के रूप में हुई है। हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में गुजरा फाटक के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार, बलौदाबाजार से मंदिर हसौद की ओर जा रहे दोनों बाइक सवारों को हाईवा (CG 04 QW 9904) ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। उनका आरोप है कि रेत से भरे हाईवा चालक ज्यादा चक्कर लगाने के लालच में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह




