न्यूज़ डेस्क : IPL 2026 का 32वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस मैदान पर दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2024 में हुए मुकाबले में राजस्थान ने जीत दर्ज की थी।
वैभव सूर्यवंशी पर रिकॉर्ड की नजर
राजस्थान के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 20 छक्के लगाए हैं और केवल 3 और छक्के लगाते ही वह सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। फिलहाल बेंगलुरु के रजत पाटीदार 22 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें राजस्थान ने 4 मैच जीते हैं जबकि लखनऊ को 2 जीत मिली है। पिछले सीजन में खेले गए एकमात्र मैच में लखनऊ ने जीत हासिल की थी।
LSG के प्रमुख खिलाड़ी
लखनऊ की ओर से ऐडन मार्करम ने 6 मैचों में 162 रन बनाए हैं और शानदार स्ट्राइक रेट के साथ टीम के मिडिल ऑर्डर को संभाला है। गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने 12 विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।
राजस्थान की ताकत
राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं और 236 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने 10 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है।
पिच रिपोर्ट
इकाना स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। यहां औसत स्कोर लगभग 160 रन रहता है। हालांकि हाल के मैचों में बल्लेबाजों को भी कुछ मदद मिली है।
वेदर अपडेट
मैच के दौरान मौसम साफ और गर्म रहेगा। तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन दूसरी पारी में ड्यू फैक्टर खेल को प्रभावित कर सकता है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
LSG और RR दोनों टीमें मजबूत संयोजन के साथ उतर सकती हैं। ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, यशस्वी जयसवाल और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी मुकाबले का रुख बदल सकते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़April 22, 2026बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में जारी होगा सीएम हेल्पलाइन नंबर, राज्य का कोई भी व्यक्ति किसी भी समय कर सकेगा शिकायत…
CRIMEApril 22, 2026दिनदहाड़े थार सवार बदमाशों का आतंक: कारोबारी से मारपीट कर 1 लाख की लूट
Madhya PradeshApril 22, 2026इंदौर से उज्जैन की दूरी होगी कम! बनेगा ग्रीनफील्ड हाईवे, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
खेलApril 22, 2026इकाना में IPL 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला आज! राजस्थान-लखनऊ की टक्कर, हेड टू हेड में RR का पलड़ा भारी



