Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    CRIME

    ऑपरेशन आघात” का दूसरा बड़ा प्रहार, 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑपरेशन आघात” का दूसरा बड़ा प्रहार, 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    CG NEWS :गौरी शंकर गुप्ता / रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रायगढ़ लाए जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलो 170 ग्राम गांजा, एक चारपहिया वाहन और मोबाइल सहित कुल लगभग 15 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

    CG NEWS :मामले की कार्रवाई के संबंध में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा से एक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से गांजा लाकर रायगढ़ क्षेत्र में खपाया जाना है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बंगुरसिया ढाबा के पास मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 13 AZ 4603 को रोका। वाहन में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम डोल नारायण साहू (27 वर्ष), नीलकमल साव (24 वर्ष) और आशीष कुमार सिंह (29 वर्ष) निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़ बताया।

    CG NEWS :पुलिस टीम द्वारा वाहन एवं आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक बोरियों में कुल 36 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये है, इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार (कीमत लगभग 12 लाख रुपये) एवं एक विवो वाई-35 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। कुल जुमला जब्ती की कीमत करीब 15 लाख 60 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर तीनों मिलकर उसकी बिक्री करते थे और प्राप्त रकम को आपस में बांटते थे।

    CG NEWS :पुलिस ने इस मामले में थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 171/2026 धारा 20 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    CG NEWS :एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन ओर एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन तथा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में उप निरीक्षक गेंद लाल साहू, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, रूपराम पटेल, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक धनंजय कश्यप, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, जगमोहन ओग्रे, नवीन शुक्ला, सुशील मिंज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    CG NEWS :गिरफ्तार आरोपी

    01. डोल नारायण साहू पिता निर्मल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़
    02. नीलकमल साव पिता दुखीराम साव उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़
    03. आशीष कुमार सिंह पिता बृजेश सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गढ़उमरिया थाना जूटमिल जिला रायगढ़

    CG NEWS :जब्त मशरूका
    1. 36 किलो 170 ग्राम गांजा (कीमती करीब 3,50,000 रुपये)
    2. सफेद कार क्रमांक CG 13 AZ 4603 (कीमती करीब 12,00,000 रुपये)
    3. मोबाइल फोन विवो Y-35 (कीमती करीब 10,000 रुपये)
    कुल जुमला कीमत: 15,60,000 रुपये

    CG NEWS :एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :

    CG NEWS : “नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। इस प्रकार के संगठित अपराधों में संलिप्त हर व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • ऑपरेशन आघात” का दूसरा बड़ा प्रहार, 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्तCRIMEApril 21, 2026ऑपरेशन आघात” का दूसरा बड़ा प्रहार, 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
    • IPL 2026 : IPL 2026 में अब तक नहीं मिला मौका, जेसन होल्डर बोले—तैयार हूं, मौका मिला तो दिखाऊंगा दमखेलApril 21, 2026IPL 2026 : IPL 2026 में अब तक नहीं मिला मौका, जेसन होल्डर बोले—तैयार हूं, मौका मिला तो दिखाऊंगा दम
    • कार से 127 किलो गांजा बरामद, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाईCRIMEApril 21, 2026कार से 127 किलो गांजा बरामद, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
    • नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा का दूसरा दिन, उप मुख्यमंत्री ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षाRaipurApril 21, 2026नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा का दूसरा दिन, उप मुख्यमंत्री ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा
    Knock India

    Related Posts

    कार से 127 किलो गांजा बरामद, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

    April 21, 2026

    नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा का दूसरा दिन, उप मुख्यमंत्री ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा

    April 21, 2026

    सूरजपुर बना प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश का अग्रणी जिला

    April 21, 2026

    CM साय ने आईएबीएफ फाइट नाइट दंगल के पोस्टर का किया विमोचन

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : जनता की हर समस्या का निपटारा

    April 21, 2026

    जंगल में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 52 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    April 21, 2026
    RO.NO.= 13759/79
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    ऑपरेशन आघात” का दूसरा बड़ा प्रहार, 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

    April 21, 2026

    IPL 2026 : IPL 2026 में अब तक नहीं मिला मौका, जेसन होल्डर बोले—तैयार हूं, मौका मिला तो दिखाऊंगा दम

    April 21, 2026

    कार से 127 किलो गांजा बरामद, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

    April 21, 2026

    नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा का दूसरा दिन, उप मुख्यमंत्री ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.