धमतरी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 63 लाख से ज्यादा कीमत का गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिहावा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सांकरा स्थित फॉरेस्ट नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जांच की गई।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की से टेप से पैक 62 पैकेट गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर कुल 127.09 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब 63 लाख 54 हजार रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के साथ कार, मोबाइल फोन और नगद रकम भी जब्त की है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 72 लाख 71 हजार रुपये बताई गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




