CG ACCIDENT : कोरिया : कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
CG ACCIDENT : घायलों में से पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
CG ACCIDENT : जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में शामिल एक अर्टिगा वाहन पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सीएमएचओ का बोर्ड लगा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। एक ही दिन में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत से इलाके में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
RaipurApril 20, 2026शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री सख्त
CRIMEApril 20, 2026CG NEWS : शादी का झांसा, दुष्कर्म और वीडियो वायरल: आरोपी गिरफ्तार, लॉज प्रबंधन पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़April 20, 2026CG CRIME :“निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”— ढाई साल के मासूम की पत्थर से हत्या, रायगढ़ पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी
छत्तीसगढ़April 20, 2026CG ACCIDENT : एनएच-43 पर भीषण टक्कर: दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत, 6 घायल



