Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » क्षणिक विवाद बना मौत का कारण, पति ने लकड़ी से वार कर पत्नी की ली जान
    छत्तीसगढ़

    क्षणिक विवाद बना मौत का कारण, पति ने लकड़ी से वार कर पत्नी की ली जान

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्षणिक विवाद बना मौत का कारण, पति ने लकड़ी से वार कर पत्नी की ली जान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़। पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अंतर्गत ग्राम राजकोट अमलझरिया से एक गंभीर और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक क्षणिक झगड़े ने एक महिला की जान ले ली। आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के सिर पर लकड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। मामले में रैरूमाखुर्द पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    घटना के संबंध में 18 अप्रैल को प्रार्थिया सुशीला कोरवा (35 वर्ष) ने चौकी रैरूमाखुर्द में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 17 अप्रैल को उसका देवर गणेश कोरवा अपनी पत्नी सुकांति कोरवा (28 वर्ष) के साथ महुआ बीनने अमलझरिया गया था, लेकिन दोनों घर वापस नहीं लौटे। अगले दिन सुबह गणेश अकेले घर पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी को पानी लेने के लिए घर भेजा था। बाद में उसने खुद स्वीकार किया कि उसकी पत्नी रास्ते में तालाब मोड़ के पास नशे की हालत में सोई हुई थी।

    पुलिस जांच में सामने आया कि जब गणेश ने अपनी पत्नी को उठाने की कोशिश की और वह उठ नहीं पाई, तो गुस्से में आकर उसने पास में पड़ी बांस की फाड़ी लकड़ी से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही महिला की मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने सच्चाई छुपाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सघन जांच और पूछताछ में पूरा मामला उजागर हो गया।

    चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक विजय एक्का ने तत्काल कार्रवाई करते हुए *आरोपी गणेश कोरवा (30 वर्ष) निवासी सोखामुडा डोंगरीपारा चौकी रैरूमाखुर्द* को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

    Knock India

    Related Posts

    सेवा से संकल्प तक : जनभागीदारी से विकसित भारत की ओर छत्तीसगढ़ का कदम…..

    September 11, 2026

    निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव के निर्देश, उप मुख्यमंत्री साव की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश, कार्यों में प्रगति नहीं होने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई…..

    September 11, 2026

    निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव के निर्देश, उप मुख्यमंत्री साव की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश, कार्यों में प्रगति नहीं होने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई…..

    September 11, 2026

    शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं….

    September 11, 2026

    शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया स्वागत, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं….

    September 11, 2026

    सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश- मुख्य सचिव विकासशील….

    September 11, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.