भिलाई। भिलाई में नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर चौक के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार के कारण एक थार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, कार में सुपेला निवासी तीन दोस्त आकाश केशरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह सवार थे। हादसे के दौरान गाड़ी की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आकाश केशरवानी की मौत हो गई। वहीं करण सिंह को गंभीर हालत में भिलाई के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। तीसरे युवक ऋतिक साहू को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
RaipurApril 20, 2026शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री सख्त
CRIMEApril 20, 2026CG NEWS : शादी का झांसा, दुष्कर्म और वीडियो वायरल: आरोपी गिरफ्तार, लॉज प्रबंधन पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़April 20, 2026CG CRIME :“निर्दयी मां का खौफनाक चेहरा बेनकाब”— ढाई साल के मासूम की पत्थर से हत्या, रायगढ़ पुलिस ने सुलझाई दिल दहला देने वाली गुत्थी
छत्तीसगढ़April 20, 2026CG ACCIDENT : एनएच-43 पर भीषण टक्कर: दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत, 6 घायल




