CG NEWS : रायपुर : रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
CG NEWS : पुलिस को सूचना मिली थी कि गोंदवारा अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी कट्टा और कारतूस मिले, लेकिन कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
CG NEWS : गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित उईके उर्फ छोटा भाऊ, निवासी प्रेम नगर गुढ़ियारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी वर्ष 2022 में हथियार रखने का मामला दर्ज हो चुका है और उस पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़April 16, 2026गांव में ही मिला न्याय—अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान
RaipurApril 16, 2026मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों को मिल रहा सर्वोत्तम उपचार, प्रशासन पूरी तरह सक्रिय
RaipurApril 16, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित एसबीआई के नये भवन का किया शुभारंभ, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़April 16, 2026Vedanta plant accident : वेदांता प्लांट हादसा: 1 करोड़ मुआवजे की मांग, मजदूर संघ ने प्रबंधन पर लापरवाही के लगाए आरोप



