न्यूज़ डेस्क : इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 121 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ड्रग्स की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है।
टिगरिया बादशाह रोड पर घेराबंदी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टिगरिया बादशाह रोड, टीसीएस चौराहा के पास आम वाले रोड क्षेत्र में ड्रग्स की डिलीवरी करने आने वाला है।सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से 121 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई।
मंदसौर का निवासी निकला आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेंद्र चौहान निवासी नाहरगढ़, सीतामऊ (मंदसौर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस को चकमा देने का तरीका
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मंदसौर से सस्ते दामों में MD ड्रग्स लाकर इंदौर में महंगे दामों में बेचता था।
वह बस से शहर में आता और बस स्टैंड से पहले ही उतर जाता था, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद वह पैदल जाकर ड्रग्स की डिलीवरी करता था।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इंदौर में किसे ड्रग्स सप्लाई करने आया था और उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद ड्रग्स सप्लाई चेन के अन्य आरोपियों तक भी जल्द पहुंचा जाएगा।
नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई
इंदौर पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर सख्ती बरत रही है। इस कार्रवाई को शहर में बढ़ते नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




