Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीराम नगर में सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पूरी संपत्ति भी बरामद कर ली है।
Raipur Crime : जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को प्रार्थी अजय ठाकुर अपने काम पर गया हुआ था और परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। इसी दौरान घर सूना पाकर अज्ञात चोर ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 30 हजार रुपये नकद समेत कुल 4 लाख 5 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।
Raipur Crime : मामले में प्रार्थी की शिकायत पर थाना तेलीबांधा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की।
Raipur Crime : जांच के दौरान आकिब कुरैशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके पास से चोरी की पूरी संपत्ति बरामद कर ली। आरोपी आकिब कुरैशी (33 वर्ष), निवासी काशीराम नगर, को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




