न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के बीच कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के माचपल्ली जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में मेढकी LOS कमांडर रूपी को जवानों ने मार गिराया। सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
खुफिया सूचना पर शुरू हुआ ऑपरेशन
कांकेर एसपी निखिल राखेचा के अनुसार, छोटेबेठिया-परतापुर थाना क्षेत्र के माचपल्ली-आरामझोरा-हिडूर इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई।
सर्चिंग में मिला महिला माओवादी का शव
मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को एक महिला माओवादी कैडर का शव मिला, जिसकी पहचान LOS कमांडर रूपी के रूप में हुई है। यह नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
कौन थी कमांडर रूपी?
रूपी डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो 2025 में एक मुठभेड़ में मारा गया था। रूपी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर मानी जाती थी, जिसकी लंबे समय से तलाश चल रही थी।
हथियार और सामग्री बरामद
मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षा बल आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं ताकि अन्य नक्सलियों का पता लगाया जा सके।
गरियाबंद में CRPF की बड़ी कार्रवाई
गरियाबंद और ओडिशा सीमा पर भी सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। CRPF की टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के पास ढेकुनपानी जंगलों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और संदिग्ध सामान बरामद किया।
बड़ी साजिश नाकाम
इस बरामदगी को नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम करने के रूप में देखा जा रहा है। सुरक्षाबलों की सक्रियता से इलाके में संभावित खतरे को टाल दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




