Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » 6 नए उप-पंजीयक कार्यालय भवनों का निर्माण जल्द शुरू, 3.42 करोड़ की योजना को मंजूरी
    छत्तीसगढ़

    6 नए उप-पंजीयक कार्यालय भवनों का निर्माण जल्द शुरू, 3.42 करोड़ की योजना को मंजूरी

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    6 नए उप-पंजीयक कार्यालय भवनों का निर्माण जल्द शुरू, 3.42 करोड़ की योजना को मंजूरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raigarh. रायगढ़। जिले में जनसेवा को सशक्त बनाने और पंजीयन सेवाओं को लोगों के नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 नवीन उप-पंजीयक कार्यालय भवनों का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। यह भवन खरसिया, पुसौर, सरिया, सारंगढ़, धरमजयगढ़ और घरघोड़ा में बनाए जाएंगे। इस पूरी परियोजना की कुल लागत 3.42 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें प्रत्येक भवन पर 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस पहल को राज्य के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की विशेष पहल और प्रयासों का परिणाम बताया गया है। इन कार्यालय भवनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा, ताकि नागरिकों को पारदर्शी, सरल और डिजिटल पंजीयन सेवाएं मिल सकें। भवनों में डिजिटल रजिस्ट्रेशन प्रणाली, सुव्यवस्थित प्रतीक्षा कक्ष, रिकॉर्ड के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था, ऑनलाइन सेवाएं और दिव्यांगजनों के लिए रैम्प जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

    निर्माण एजेंसी के अनुसार, सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़ और घरघोड़ा में निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है। वहीं सरिया और पुसौर में निविदा खुलने के बाद दर स्वीकृति का प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजा गया है। सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। इन नए कार्यालयों के शुरू होने से लोगों को पंजीयन कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और यात्रा खर्च में कमी आएगी। डिजिटल व्यवस्था से पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में सुधार होगा। साथ ही निर्माण कार्यों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। यह परियोजना जिले में प्रशासनिक ढांचे के विस्तार और जनसुविधाओं के उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल, ‘इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन….

    July 10, 2026

    ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान…..

    July 10, 2026

    कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी ने किया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा, कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं तथा अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का जायजा लिया…..

    July 10, 2026

    उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    July 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को तिलक लगाकर कराया शाला प्रवेश….

    July 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी…

    July 10, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.