जगदलपुर। शहर में घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक घर पर छापा मारकर 34 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग पाइप जब्त किए गए हैं। मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खाद्य विभाग की टीम को राउतपारा स्थित बालाजी केयर हॉस्पिटल के पास एक घर में अवैध गैस भंडारण और रिफिलिंग की सूचना मिली थी। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर मंगलवार को टीम ने प्रशांत महाजन के घर दबिश दी। जांच के दौरान घर के अंदर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मिले, जिनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके।
टीम ने मौके से 24 घरेलू गैस सिलेंडर और 10 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए। इसके साथ ही गैस चोरी और रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले तीन रिफिलिंग पाइप भी बरामद हुए। खाद्य नियंत्रक घनश्याम राठौर ने बताया कि, गैस की कालाबाजारी रोकने और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर, उमेश चौधरी, हेमंत ब्रह्मभट्ट और पायल वर्मा मौजूद रहे। प्रशासन ने शहर में अवैध गैस कारोबार पर लगातार निगरानी रखने की बात कही है।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल
छत्तीसगढ़June 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री




