रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू की गई पिंक पेट्रोल यूनिट का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। आमजन, विशेषकर स्कूली बच्चों और महिलाओं द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है।
पिछले दो दिनों में पिंक पेट्रोलिंग टीम ने स्कूल-कॉलेजों में स्कूल लगने ओर छूटने के समय में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा महिलाओं की सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9479210932 एवं महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया । इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों,मॉल,मंदिरो और मरीन ड्राइव,ऑक्सीजोन गार्डन में महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
पेट्रोलिंग के दौरान स्कूल-कॉलेज के आसपास भीड़ लगाकर खड़े रहने वाले युवकों व मनचलों को हटाया गया तथा हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई। पिंक पेट्रोल यूनिट की सक्रियता से महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है। यह पेट्रोलिंग यूनिट प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक 2 शिफ्ट में कार्य करेगी।पेट्रोलिंग यूनिट सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।इसके अलावा अलग-अलग समय में अलग-अलग मंदिर,स्कूल,कॉलेज,मॉल,सब्जी बाजार,सार्वजनिक स्थलों पर पेट्रोलिंग करेंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




