बलरामपुर। दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद दूसरा मामला बलरामपुर जिले से आया है। जहां त्रिपुरी के सरनाटोली गांव से दूर जंगल किनारे अफीम की खेती की गई थी। अफीम पूरी तरह से तैयार है और डोडों में चीरा भी लगाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर कुसमी एसडीओपी सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।
दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती!
छत्तीसगढ़ में धान कम… अफीम ज्यादा उग रही है ..! pic.twitter.com/d34Uo1rTOh— Manish Tiwari (@livemanish_) March 10, 2026
वहीं, दुर्ग जिले में अफीन उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला है। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। 20 साल पुराने इस कब्जे को मंगलवार (10 मार्च) को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। मामला जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र का है।
भिलाई मामले में अपडेट
बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम को उखाड़ने के बाद अब खेत में लगे मक्के के फसल को भी पुरी तरह उजाड़ा जा रहा है। पूरे खेत को खाली किया जा रहा है।

Author Profile
Latest entries
NATIONALApril 29, 2026मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला
CRIMEApril 29, 2026हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोग बेहाल! अब बारिश और तेज हवाओं से मिल सकती है राहत




