रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने विधानसभा में कैबिनेट की बैठक ली। कुछ देर में फैसले आएंगे।
CM साय ने बीजेपी मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक ली
सीएम विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने सभी से कहा,मीडिया प्रकोष्ठ की पूरी टीम समर्पण, सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचा रही है।
मुझे विश्वास है कि यह टीम जन-जन तक सरकार की नीतियों और योजनाओं की सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुँचाकर भाजपा सरकार और जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करेगी तथा प्रदेश की विकास यात्रा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर मीडिया विभाग के संयोजक हेमंत पाणिग्रही समेत पार्टी प्रवक्ता और पैनलिस्ट उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 1, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
विश्वMay 1, 2026एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर
NATIONALMay 1, 20261745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई
छत्तीसगढ़May 1, 2026रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान




