सिलीगुड़ी: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पश्चिम बंगाल पहुंचीं. यह कॉन्फ्रेंस सिलीगुड़ी महकमा परिषद के फांसीदेवा क्षेत्र में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति ने कॉन्फ्रेंस के लिए तय किए गए स्थल को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर की और इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कॉन्फ्रेंस के लिए जो स्थान तय किया गया था वह काफी छोटा था, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में संथाल समुदाय के लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए. उन्होंने कहा कि उस जगह पर पांच हजार लोगों के लिए भी पर्याप्त स्थान नहीं था.
संथाल कॉन्फ्रेंस के बाद राष्ट्रपति एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधाननगर मैदान पहुंचीं. वहां पहुंचकर उन्होंने मैदान का आकार देखकर आश्चर्य व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि विधाननगर का मैदान काफी बड़ा है और यहां लाखों लोगों के आने की क्षमता है.
राष्ट्रपति ने कहा कि अगर अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस का आयोजन इस बड़े मैदान में किया जाता तो करीब पांच लाख लोग इसमें शामिल हो सकते थे. उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतना बड़ा मैदान उपलब्ध था तो फिर कॉन्फ्रेंस के लिए इतनी छोटी जगह क्यों तय की गई.
अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी उनके लिए छोटी बहन की तरह हैं और वह उन्हें बहन की तरह ही प्यार करती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ममता उनसे नाराज़ हैं, लेकिन इसके बावजूद समझ नहीं आता कि इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के लिए इतनी छोटी जगह क्यों दी गई.
राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसा लगता है मानो यह सोचा गया हो कि वह छोटे मैदान में आकर कार्यक्रम में शामिल हों और फिर वापस लौट जाएं. उन्होंने यह बातें उस समय कहीं जब वह कॉन्फ्रेंस के बाद दूसरे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित कर रही थीं.
बताया गया कि फांसीदेवा में आयोजित पहले कार्यक्रम में जगह कम होने के कारण बड़ी संख्या में लोग शामिल नहीं हो पाए थे. इसके बाद जब राष्ट्रपति विधाननगर मैदान पहुंचीं तो उन्होंने वहां के बड़े मैदान को देखते हुए यह टिप्पणी की.
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




