दुर्ग। जिले में एक अज्ञात घुमंतू महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला को खाना खिलाने का भरोसा देकर खेत में ले गया था। जहां उसने रेप की कोशिश की, विरोध करने पर उसने गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी थी। मामला थाना कुम्हारी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डेढ़ महीने पहले खेत में महिला का अर्धनग्न शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी तलाश शुरू की। मामले की जांच के लिए पुलिस ने पांच विशेष टीमें बनाई।
इसके अलावा 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। 100 घंटे से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखे गए। लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले गए, तब जाकर पुलिस आरोपी तक पहुंची। रविवार को पुलिस टीम ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक महिला घुमंतू थी। हालांकि, शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। दरअसल, 17 जनवरी 2026 को कुम्हारी के केवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित एक खेत में महिला का अर्धनग्न शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। न उसका नाम पता था, न कोई परिचित सामने आया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। इससे साफ हो गया कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए पांच विशेष टीमें गठित की। 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। 100 घंटे से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की गई। सुबह पांच बजे से देर रात तक टीमें लगातार काम करती रहीं। यह सब इसलिए क्योंकि मृतका की पहचान तक नहीं हो सकी थी।पुलिस की जांच में एक-एक कर सभी कड़ियां जुड़ती गईं। जांच में समय जरूर लगा, लेकिन पुलिस धीरे-धीरे संदिग्ध तक पहुंचने में सफल रही। 28 फरवरी को पुलिस ने महाराजा देवार उर्फ राजा देवार (22) को हिरासत में लिया।आरोपी के पास एक धारदार हथियार भी था। वह पुलिस पर हमला करने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया और थाने ले आई। आरोपी कुम्हारी के रामनगर, बजरंग चौक, वार्ड क्रमांक 07 का निवासी है।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




