अंबिकापुर। शहर के बौरीपारा व गांधीनगर क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों ने फांसी लगा जान दे दी। पुलिस ने बताया कि दरिमा के ग्राम अड़ची निवासी उर्मिला दास पिता स्व. गोकूल दास 23 वर्ष लटोरी में अपने चाचा पवन दास के यहां रहकर शहर के कपड़ा दुकान में काम करती थी। उसका पांच माह पूर्व रजपुरी निवासी मुकेश दास से शादी तय हुआ था। मुकेश बौरीपारा में अपने भाई के साथ किराए में रहकर पढ़ाई करता था। एक माह पूर्व मुकेश बिलासपुर पीएससी की तैयारी करने चला गया था और उसका एक माह से उर्मिला से बात बंद हो गया था। इसी बात को लेकर उर्मिला गुमशुम रहती थी।
घटना दिवस कल 28 फरवरी को उर्मिला अपनी चचेरी बहन रिंकी के साथ बौरीपारा पहुंची थी और रिंकी व मुकेश के भाई को बोली की घंटा में आना और दरवाजा बंद कर ली थी। दोनों थोड़ी देर में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होने से दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किए तो उर्मिला फांसी पर लटकी मिली।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी से उतार पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बगीचा के ग्राम कामारिमा निवासी आकांक्षा टोप्पो पिता स्व. मघनु टोप्पो 23 वर्ष गांधीनगर मुक्तिपारा में किराए में रहकर मजदूरी का काम करती थी। कल वह मजदूरी करने नहीं गई थी। पड़ोसी काम कर लौटे तो देखा कि उसका दरवाजा बंद है। आवाज देने के बाद भी आकांक्षा ने जब जवाब नहीं दिया तो मकान मालिक को घटना की जानकारी दिए। सूचना पर पहुंची मकान मालिक ने खिड़की से देखा कि वह फांसी पर लटकी है। सूचना पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने शव फांसी से उतार पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




