Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    NATIONAL

    पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो विदेशी महिलाएं की गईं रेस्क्यू

    Knock IndiaBy Knock IndiaFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो विदेशी महिलाएं की गईं रेस्क्यू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    होटल के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि होटल मालिक और एक केन्याई महिला, जो इस रैकेट की मुख्य कड़ी बताई जा रही है, फरार हैं.

    मुंबई: मुंबई पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधेरी पूर्व के एक होटल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। नौकरी का झांसा देकर भारत लाई गई युगांडा की दो विदेशी महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेले जाने का आरोप है। पुलिस ने होटल के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि होटल मालिक और एक केन्याई महिला, जो इस रैकेट की मुख्य कड़ी बताई जा रही है, फरार हैं।

    मुंबई पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सांताक्रूज पुलिस स्टेशन की एक महिला अधिकारी की शिकायत पर की गई। पुलिस को अंधेरी (पूर्व) के एके रोड स्थित होटल विला पैलेस में संदिग्ध गतिविधियों की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि 30 और 36 साल की दोनों युगांडाई महिलाओं को रोजगार दिलाने के बहाने भारत लाया गया था। बाद में उन्हें होटल में ही रखा गया और ग्राहकों के लिए मजबूर किया गया।

    पुलिस के अनुसार, केन्याई नागरिक जैस्मीन ने महिलाओं को मुंबई लाने, उनके ठहरने और ग्राहकों की व्यवस्था करने में अहम भूमिका निभाई। पीड़ित महिलाओं की आवाजाही पर भी सख्त पाबंदी थी। मामले की जांच में विदेशी नागरिकों से जुड़े नियमों के गंभीर उल्लंघन भी सामने आए। होटल प्रबंधन ने न तो विदेशी मेहमानों का सही रिकॉर्ड रखा और न ही अनिवार्य सी-फॉर्म जमा किया। महिलाओं का नाम होटल रजिस्टर में दर्ज न होना पुलिस को साजिश और सबूत छिपाने की ओर इशारा करता है।

    छापेमारी के दौरान होटल मैनेजर विवेककुमार वैद्यनाथ यादव (26) और हाउसकीपिंग स्टाफ के अनिल कुमार जोकू पुष्पाकर (24), धीरज मधुकर जावले (35) और महेश राजपाल राजवरिया (45) को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस अब होटल मालिक अक्षय दिलीप शेडगे और फरार केन्याई महिला जैस्मिन की तलाश में जुटी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और उनकी बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला सिर्फ एक होटल तक सीमित नहीं हो सकता। अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है और जांच आगे बढ़ने के साथ और खुलासे व गिरफ्तारियां संभव हैं।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो विदेशी महिलाएं की गईं रेस्क्यूNATIONALFebruary 28, 2026पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो विदेशी महिलाएं की गईं रेस्क्यू
    • पीएम मोदी आज साणंद में 22,516 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगेNATIONALFebruary 28, 2026पीएम मोदी आज साणंद में 22,516 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे
    • भारतीय कंपनियों को निवेश बढ़ाना चाहिए: PM ModiNATIONALFebruary 28, 2026भारतीय कंपनियों को निवेश बढ़ाना चाहिए: PM Modi
    • केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर किरेन रिजिजू बोले, ‘गलत फैसले को सही करने के लिए हैं ऊपरी अदालतें’NATIONALFebruary 28, 2026केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर किरेन रिजिजू बोले, ‘गलत फैसले को सही करने के लिए हैं ऊपरी अदालतें’
    Knock India

    Related Posts

    पीएम मोदी आज साणंद में 22,516 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे

    February 28, 2026

    भारतीय कंपनियों को निवेश बढ़ाना चाहिए: PM Modi

    February 28, 2026

    केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर किरेन रिजिजू बोले, ‘गलत फैसले को सही करने के लिए हैं ऊपरी अदालतें’

    February 28, 2026

    सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस को देख चीखने लगी महिला, मोहल्ले वाले भी जानकर रह गए हैरान

    February 28, 2026

    शराब घोटाले में बरी होकर रो पड़े पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

    February 27, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में हुईं सवार

    February 27, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल में अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो विदेशी महिलाएं की गईं रेस्क्यू

    February 28, 2026

    पीएम मोदी आज साणंद में 22,516 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे

    February 28, 2026

    भारतीय कंपनियों को निवेश बढ़ाना चाहिए: PM Modi

    February 28, 2026

    केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर किरेन रिजिजू बोले, ‘गलत फैसले को सही करने के लिए हैं ऊपरी अदालतें’

    February 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.