रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्री जवाब देंगे। विधानसभा में आज मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और राजेश अग्रवाल अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देंगे।
इसके अलावा सदन में राज्य विद्युत नियामक आयोग, मनरेगा और गौसेवा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। वहीं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 149-B बायपास के लिए भूमि मुआवजा मामले की गूंज सुनाई देगी। रामचंद्रपुर के पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय को परीक्षा केंद्र से वंचित किए जाने का मुद्दा भी उठेगा।
इसके अलावा याचिकाओं और समितियों की रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएंगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 दिसंबर 2025 के प्रश्नोत्तरी से जुड़े उत्तरों को लेकर विशेष वक्तव्य देंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा भी आज जारी रहेगी। साथ ही भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल को मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए अशासकीय संकल्प लाया जाएगा। आदिवासी छात्रावासों के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र से विशेष सहायता की मांग को लेकर भी अशासकीय संकल्प पेश किया जाएगा।
https://youtu.be/TqZAcfraRa0
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




