भाटापारा। भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने समाज को स्तब्ध कर दिया है। चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना भाटापारा ग्रामीण में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 89 वर्षीय माता, जो पूरी तरह असहाय और बिस्तर पर हैं। जिनके साथ रात के समय आरोपी दीपक टंडन ने दुष्कर्म किया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि, आरोपी पूर्व में भी रात के समय घर में घुसकर पीड़िता के साथ गलत कृत्य कर चुका था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत धारा 64, 64(2)(ड) एवं 332 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक टंडन उर्फ चुटू (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम मोपका, थाना भाटापारा ग्रामीण, को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूर्ण की है।
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




