Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    NATIONAL

    Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook

    Knock IndiaBy Knock IndiaFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Technology टेक्नोलॉजी: अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple अगले महीने की शुरुआत में “स्पेशल एपल एक्सपीरिएंस’ इवेंट का आयोजन कर सकती है। कंपनी ने इस इवेंट में पेश किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं दी है। इन प्रोडक्ट्स में कंपनी का कम प्राइस वाला iPhone 17e और अपडेटेड MacBook और iPad को लॉन्च किया जा सकता है।

    Bloomberg के टेक एनालिस्ट Mark Gurman ने Power On न्यूजलेटर में एपल के आगामी इवेंट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ‘स्पेशल Apple एक्सपीरिएंस’ इवेंट की शुरुआत 2 मार्च को होगी और यह 4 मार्च तक चलेगा। इसमें कंपनी का नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन iPhone 17e लॉन्च किया जा सकता है। यह इवेंट में 4 मार्च को न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में इसमें हिस्सा लेने वालों को नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने का मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा एपल का कम प्राइस वाला MacBook भी पेश किया जा सकता है। इस लैपटॉप का प्राइस 1,000 डॉलर से कम (लगभग 90,800 रुपये) का हो सकता है।

    आगामी iPhone 17e का डिजाइन पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 16e के समान रखा जा सकता है। इसमें फास्ट नेटवर्क के लिए C1X मॉडम और MagSafe चार्जिंग के लिए सपोर्ट जैसे अपग्रेड मिल सकते हैं। iPhone 16e में कंपनी का प्रॉपराइटरी C1 मॉडम दिया गया था। इस स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले और Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट है। एपल ने बताया था कि iPhone 16e में 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है। इसकी तुलना में आईफोन 16 में सिंगल चार्ज पर लगभग 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है। भारत में इस स्मार्टफोन की असेंबलिंग की जा रही है। Mark का कहना है कि MacBook के प्राइसेज को कम रखने के लिए A18Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। iPhone 16 Pro मॉडल्स में समान चिपसेट दिया गया था। इस लैपटॉप में 13 इंच से कम डिस्प्ले हो सकता है।

    एपल के इस इवेंट में एंट्री-लेवल iPad के साथ नया iPad Air भी लॉन्च हो सकता है। कंपनी के नए MacBook Air और MacBook Pro मॉडल्स को भी M5 Pro और M5 Max चिपसेट्स के साथ पेश किए जाने की संभावना है। इस इवेंट में कंपनी कुछ एक्सेसरीज के साथ ही सॉफ्टवेयर से जुड़े कुछ अपग्रेड भी ला सकती है।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचलविदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
    • बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंकाBILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
    • प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसानछत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
    • छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्नRaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
    Apple
    Knock India

    Related Posts

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026

    बारामूला में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार, चरस जैसा पदार्थ बरामद

    May 19, 2026

    LPG Supply Deal UAE : देश के लिए अच्छी खबर : भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई को लेकर समझौता

    May 15, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल

    May 30, 2026

    बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

    May 30, 2026

    प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.