लखनऊ: राजधानी लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह डबल डेकर बस लुधियाना से दरभंगा जा रही थी. बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया. यह दुर्घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 11.4 किलोमीटर प्वाइंट पर हुई. पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है और आगे की जांच जारी है.
जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है. बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू किया. बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को उठाकर सड़क किनारे हटाया गया.
यह हादसा बेहद भयावह बताया जा रहा है. घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में कई यात्री गंभीर रूप से घायल दिख रहे हैं, कुछ के हाथ-पैर अलग होते नजर आए.हादसे में घायल लोग सड़क किनारे दर्द से कराहते मिले, जिन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया जा रहा है.
प्रशासन ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चालक की कथित लापरवाही के अलावा कहीं कोई तकनीकी खराबी तो दुर्घटना की वजह नहीं बनी. हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया. इस दर्दनाक घटना से यात्रियों और उनके परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है.
झपकी का असर,बस का कहर..
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस के ड्राइवर को झपकी आने से हुआ बड़ा हादसा।डबल डेकर बस हुई हादसे के शिकार तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 21 से ज्यादा लोगों को PGI भेजा गया है.लुधियाना से दरभंगा जा रही थी बस।बस में ज्यादातर लोग मजदूरी… pic.twitter.com/ETDXboloNR— Tushar Rai (@tusharcrai) February 23, 2026
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




