बिलासपुर। एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत हुई है। पहली घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। यहां स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान शिवरात्रि यादव (27 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवार संभल नहीं पाए। बताया जा रहा है कि ट्रक का नंबर CG 08 WB 1435 है। घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच में जुट गई है।
दूसरी घटना जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है, जहां बीती रात तेज रफ्तार के कारण एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए तालाब में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में सवार दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




