कोरिया। CM साय ने देर रात झुमका जलाशय में बोटिंग का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि कोरिया प्रवास के दौरान आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बैकुंठपुर के झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर झुमका जलाशय में बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स सहित विकसित विभिन्न पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया।
चारों ओर हरियाली और कमल के फूलों की सुंदरता से सजा यह शांत स्थल अब एक मनभावन पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर रहा है। पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार लगातार आधुनिक सुविधाओं का विकास कर रही है, ताकि प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




