Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » 7 February 2026 Rashifal: शनिवार के दिन 4 राशियों के जीवन में दिखेंगे अच्छे बदलाव,पढ़ें दैनिक राशिफल
    Breaking News

    7 February 2026 Rashifal: शनिवार के दिन 4 राशियों के जीवन में दिखेंगे अच्छे बदलाव,पढ़ें दैनिक राशिफल

    HasinaBy HasinaFebruary 7, 2026No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    7 February 2026 Rashifal: शनिवार के दिन 4 राशियों के जीवन में दिखेंगे अच्छे बदलाव,पढ़ें दैनिक राशिफल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    7 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 29 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

    मेष राशि

    आज का दिन आपका खुशियों भरा रहेगा। अपने परिवार के साथ कुछ समय बितायें अच्छा लगेगा। सोचे हुए काम खुद के दम पर पूरे कर सकते हैं। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। अपनी वाणी से आप सभी काम पूरे करवा लेंगे। न्याय संगत बातें करेंगे। पुरानी मेहनत रंग लाएगी। बेरोजगार को आज नौकरी के ऑफर आ सकते है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। संगीत से रिलेटेड संस्था में एडमीशन लेने के लिए आज का दिन शुभ है। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा।

    • शुभ रंग – पिंक
    • शुभ अंक – 7

    वृष राशि

    आज का दिन बेहतरीन रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन कुछ खट्टा-मीठा बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। कॉलेज में आज आपकी गुड एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। अगर आज लकड़ी का फर्नीचर खरीदने की सोच रहे है तो खरीद लीजिये। आज किस्मत आपके साथ है। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी। जोखिम भरा काम शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के बारे में बहुत समझदारी से फैसले करने होंगे। जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे, धन धान्य की प्राप्ति होगी। मंदिर में माथा टेके।

    • शुभ रंग – ग्रे
    • शुभ अंक – 4

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों मे ही दिन व्यतीत हो जाएगा। आज आपका भाग्‍य आपके साथ है, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं, व्‍यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को मंज़िल मिलेगी। ऑफ़िस में आपका कार्य काबिल-ए- तारीफ़ होगी। आज रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी मेहमान के आने की संभावना है। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा कर लेना चाहिए।

    • शुभ रंग – लाल
    • शुभ अंक – 2

    कर्क राशि

    आज किए गए कामों का फायदा भी मिलेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा, जीवन में भी अच्छे परिवर्तन आएंगे। ज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी मिल सकता है। आज बहस बाजी से बचें व्यर्थ में किसी पंगे में पड़ सकते हैं। आज वाहन संभाल कर चलाएं। नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिल सकते हैं। कामकाज की गति तेज होगी। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है साथ ही परीक्षा में सफलता कदम चूमेगी अगर आप वीजा प्राप्त करने की कोशिश कर रहें हैं तो आज आपको वीजा मिल जायेगा।

    • शुभ रंग – पर्पल
    • शुभ अंक – 3

    सिंह राशि

    आज आपका ध्यान अध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते है, इससे पारिवारिक क्लेश कम होगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगे तो जल्द ही पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक निर्णय लेने से पहले किसी बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें तो आपको फायदा होगा। बिजनेसमैन को नया काम स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। आज आप जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव तरीका अपनाएंगे। जिसका परिणाम आज शाम तक आपको मिल जाएगा।

    • शुभ रंग – ओरेंज
    • शुभ अंक – 9

    कन्या राशि

    इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। कम्पटेटिव एग्जाम के रिजल्ट में आज आपको सफलता मिलेगी। काम अधिक होने से आज आपको भाग – दौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। किसी नये प्रोजेक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में आज आपको एक नया मोड़ मिलेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। लवमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। पक्षियों को दाना खिलाएं। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।

    • शुभ रंग – नीला
    • शुभ अंक – 2

    तुला राशि

    आज काम के प्रति आपकी एकाग्रता बढ़ी रहेगी। किसी जरूरी काम को प्री-प्लानिंग करके करेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। परिवार में आज किसी सदस्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि आज आप गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के आविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। विवाह के प्रस्ताव ईमेल द्वारा आपको मिल सकता है। मंनोरंजन पर आज अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं। विवाहित आज जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते है। रिश्तों में मजबूती आएगी। मंदिर की साफ – सफाई करें। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियां बढ़ेंगी।

    • शुभ रंग – पीला
    • शुभ अंक – 6

    वृश्चिक राशि

    आज आप प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगना कर देगा। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। किसी बहुत उपयोगी व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप सकारात्मक सोच रखेंगे, तो आनंद से दिन बिता सकेंगे। लगभग हर कोशिश में आपको सफलता मिल सकती है। कुछ फैसले ठीक रहेंगे। आज ज्यादातर मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आपकी तारीफ हो सकती है। अधिकारियों और निचले वर्ग के लोगों से भी समय पर मदद मिलेगी। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी ऑफिस में वह काम आपको आज मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत उत्सुक थे। केसर का तिलक लगाएं।

    • शुभ रंग – हरा
    • शुभ अंक – 5

    धनु राशि

    आज के दिन आप किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें तो आपके लिए अच्छ होगा। आज आफिस के जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो सकारात्मक तरीके से पूरे होंगे। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा साथ ही सहकर्मी काम निकलवाने के लिए आपको प्रलोभन दे सकता है। इससे आपके इमेज पर बैड इफेक्ट पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी के भहकावे में न आयें और अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें। विवाह के शुभ समाचार आज रिश्तेदार घर लेकर आ सकता है जिससे आपके परिवार में खुशियों को माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।

    • शुभ रंग – पीला
    • शुभ अंक – 6

    मकर राशि

    आज जिस काम को आप शुरू करेंगे उसे पूरा करके ही राहत की सांस लेंगे इस वजह से हो सकता है ऑफिस में काफी देर तक काम करना पड़े। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट अपनाने से बचें। निश्चित ही काम थोड़े विलम्ब से ही लेकिन पूरे हो जाएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को आज एक्स्ट्रा इनकम कहीं से मिल सकता है आज आपको ट्राफिक नियमों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए बाहर निकलते समय अपना ड्राइविंग लाइसेंस लेना न भूलें। आविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।

    • शुभ रंग – गहरा हरा
    • शुभ अंक – 5

    कुम्भ राशि

    आज किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करने से नौकरी में तरक्की होगी। ऑफिस में हर काम बारीकी से निपटाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे कुछ सीख सकते हैं ऐसे ही आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में फायदा होगा। साथ वाले लोगों या दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। समाज कार्य की मीटिंग में जरूरत से ज्यादा न बोलें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में चल रहे प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा ज़मीन जायदाद के मामले में लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है, उन्हें काम से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

    • शुभ रंग – गोल्डन
    • शुभ अंक – 2

    मीन राशि

    आज भाग्य आपका साथ देगा। बिजनेस के सिलसिले में आज बिदेश यात्रा करनी पड़ेगी। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीतेगा। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें। छोटे भाई बहनों की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। उनके साथ आपके संबंधों में भी मधुरता आयेगी। इस समय परिवार या फिर अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना भी आप बना सकते हैं। कुछ छोटी-मोटी यात्राओं के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। घर में पौधा लगाएं। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। छात्र अपना अधिकतर समय इधर-उधर व सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे।

    • शुभ रंग – नेवी-ब्लू
    • शुभ अंक – 3

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • दर्दनाक हादसा : माजदा वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो मासूम बच्चों समेत तीन की मौत, दो बच्चे घायलBreaking NewsFebruary 7, 2026दर्दनाक हादसा : माजदा वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो मासूम बच्चों समेत तीन की मौत, दो बच्चे घायल
    • मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री सायBreaking NewsFebruary 7, 2026मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय
    • ब्रेकिंग : अब इस से नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा, राजपत्र में अधिसूचना जारी…छत्तीसगढ़February 7, 2026ब्रेकिंग : अब इस से नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा, राजपत्र में अधिसूचना जारी…
    • भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री सायBreaking NewsFebruary 7, 2026भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री साय
    Hasina

    Related Posts

    दर्दनाक हादसा : माजदा वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो मासूम बच्चों समेत तीन की मौत, दो बच्चे घायल

    February 7, 2026

    मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय

    February 7, 2026

    भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री साय

    February 7, 2026

    रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

    February 7, 2026

    अमित शाह के दौरे से पहले सुकमा में टूटी नक्सलवाद की कमर, 76 लाख के इनामी 21 खूंखार माओवादियों ने डाले हथियार

    February 7, 2026

    राष्ट्रपति के समक्ष बास्तानार के युवाओं ने ‘गौर नृत्य’ से बिखेरे अद्भुत लोक-रंग…..

    February 7, 2026
    RO.NO. – 13624/132
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दर्दनाक हादसा : माजदा वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो मासूम बच्चों समेत तीन की मौत, दो बच्चे घायल

    February 7, 2026

    मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय

    February 7, 2026

    ब्रेकिंग : अब इस से नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा, राजपत्र में अधिसूचना जारी…

    February 7, 2026

    भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री साय

    February 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.