Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    देश

    LPG Price 1 Feb: बजट से पहले ही जनता को झटका, 19 किलो वाला गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम

    HasinaBy HasinaFebruary 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    LPG Price 1 Feb: बजट से पहले ही जनता को झटका, 19 किलो वाला गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    LPG Price Hike: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज, 1 फरवरी को संसद में आम बजट 2026 पेश करने वाली हैं, लेकिन बजट भाषण शुरू होने से पहले ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है. अब लोगाें को LPG गैस सिलेंडर के लिए ज्‍यादा कीमत चुकानी होगी. दरअसल देश की प्रमुख सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, HPCL और BPCL ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें रविवार यानी 1 फरवरी से ही लागू हो गई हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

    कितने बढ़े दाम?

    ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 49 रुपये बढा़ दिए हैं. इससे लोगों की जेब पर ज्‍यादा बोझ पड़ेगा. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने कारोबारियों और होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है. इससे पहले जनवरी महीने में भी इन सिलेंडरों के दाम ₹111 तक बढ़ाए गए थे. हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जस के तस रहेंगे.

    दिल्ली में कितने रेट?

    IOC की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब ₹1,740.50 हो गई है. पहले यह ₹1,691.50 में मिल रहा था. यानी इसके दाम में 49 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं आम घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलो LPG सिलेंडर दिल्ली में अभी भी ₹853 पर स्थिर है. यही रेट BPCL और HPCL भी फॉलो कर रही हैं.

    महानगरों में नए रेट

    कोलकाता में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर अब ₹1,844.50 का हो गया है. मुंबई में इसकी कीमत ₹1,692.00 पहुंच गई है. चेन्नई में सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर मिल रहा है, जहां इसका दाम बढ़कर ₹1,899.50 हो गया है.

    घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

    घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर के दाम में आखिरी बदलाव 8 अप्रैल 2025 को हुआ था. तब से कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. दिल्ली में ₹853, कोलकाता में ₹879, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई में ₹868.50 की दर से घरेलू सिलेंडर मिल रहा है.

    हर महीने होते है बदलाव

    सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इसी के आधार पर सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाते हैं. जनवरी 2026 में भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था. हालांकि पिछले साल नवंबर और दिसंबर में इसके दाम क्रमशः ₹10 और ₹5 घटाए गए थे. यानी बीते कुछ महीनों में कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

    पिछले साल क्या था हाल?

    इस साल जनवरी और फरवरी दोनों में गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन 2025 में नवंबर और दिसंबर के दौरान दाम घटे थे. उससे पहले अक्टूबर में ₹15.50 की बढ़ोतरी हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि मार्च 2025 से सितंबर 2025 तक लगातार कई महीनों तक कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होता गया था.

    ATF हुआ सस्ता

    गैस सिलेंडर भले ही महंगे हुए हैं, मगर हवाई जहाज के ईंधन ATF की कीमतों में 1 फरवरी से कटौती की गई है. दिल्ली में ATF का दाम घटकर $778.85 प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 791.48 डॉलर था. रुपये में देखें तो अब 1,000 लीटर ATF के लिए ₹91,393.39 चुकाने होंगे, जो पहले ₹92,323.02 थे. कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी ATF के दाम घटाए गए हैं.

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Hasina

    Related Posts

    PM Modi ने नॉर्वे के जोनास गहर स्टोरे के साथ किया ऐतिहासिक कैसल दौरा

    May 19, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    300 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, यहां देखें कैसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक

    February 9, 2026

    सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    February 7, 2026

    भारत को बड़ी राहत, आज से अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाया, संशोधित 18% शुल्क लागू

    February 7, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 19, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    June 19, 2026

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.