Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    धर्म

    Aaj ka Rashifal 1 February 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

    HasinaBy HasinaFebruary 1, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Aaj ka Rashifal 1 February 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    01 February 2026 Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज देर रात 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 19 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 58 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा है, इसके अलावा आज माघी पूर्णिमा और रविदास जयंती है। जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

    मेष राशि 

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही मिलेगा। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे, तो आप अपने काम में बढ़िया परफॉर्म करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। बच्चे आज घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करेंगे। आज ऑफिस में काम ज्यादा होने से घर देर से पहुंचेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- भूरा
    • शुभ अंक- 7

    वृष राशि 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि लायेगा। बच्चों के किसी काम से मन प्रसन्न रहेगा। शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे, तो सब सही रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। आप कुछ योजना को गोपनीय रखें, नहीं तो उसका फायदा और उठा सकता है। जिद में आकर आप काम न करें। आज आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 2

    मिथुन

    राशि आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरुआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा। दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे, इससे आपके पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज सहकर्मी आपसे सीखने की कोशिश करेंगे।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आज आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण परिवारजन प्रसन्न रहेंगे। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज बड़ी उपलब्धि मिलने से आप उत्साहित होंगे। किसी तकनीकी समस्या के कारण आज आपका महत्वपूर्ण काम रुक सकता है।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 3

    सिंह राशि 

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन और घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य उचित रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट ना करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। आज आपके ऊपर कार्यों का अत्यधिक भार रहेगा। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने वाला है।

    • शुभ रंग- मैजेंटा
    • शुभ अंक- 7

    कन्या राशि 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवारजनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आप सकारात्मक होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि 

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है। पहले का रुका पैसा आज मिल जाएगा। आत्मचिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज किसी की मध्यस्थता से हल होगा। आपका यदि भूमि व वाहन से संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है, तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 4

    वृश्चिक राशि 

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ आपका ध्यान केंद्रित होगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें, जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बुद्धि विवेक से यदि निर्णय लेंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आपके बढ़ते खर्च आपको थोडा परेशान कर सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 8

    धनु राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय न रखें, मेहनत जरी रखें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। आप वरिष्ठ सदस्यों का आदर व सम्मान करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक- 9

    मकर राशि 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीद करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचे। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 4

    कुंभ राशि 

    आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य को लेकर कामयाब होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। नौकरीपेशा लोग कार्यभार कम होने से राहत की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी सफलता हाथ लगेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    मीन राशि 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। व्यवसाय की योजना शुरू करने का सही समय है। बहुत दिनों बाद आपको अपने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 8

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    know your today's horoscope Today's Horoscope 1 February 2026: From Aries to Pisces
    Hasina

    Related Posts

    Aaj Ka Panchang 15 February 2026: आज है महाशिवरात्रि, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 15 फरवरी का संपूर्ण पंचांग

    February 15, 2026

    15 February 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

    February 15, 2026

    Aaj Ka Panchang 11 February 2026: आज है फाल्गुन माह की नवमी तिथि, जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

    February 11, 2026

    Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

    February 11, 2026

    Aaj Ka Panchang 10 February 2026: आज है फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि, जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

    February 10, 2026

    10 February 2026 Ka Rashifal: इन राशियों की आज होगी छप्पर फाड़ कमाई, हनुमान जी की कृपा से दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

    February 10, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    पुलिस ने 6 अंतरराज्यीय लुटेरों को अरेस्ट किया, चार शातिर महिलाएं भी शामिल, मचा हड़कंप

    March 19, 2026

    राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए प्रदेश में होगा अलग से संचालनालय का गठन

    March 19, 2026

    अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द, छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले यात्रियों को झटका

    March 19, 2026

    पेट्रोल पंप सील, संपत्ति कर जमा नहीं करने पर हुई कार्रवाई

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.