Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Breaking News

    ब्रेकिंग : आरक्षक को एसपी ने किया बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…..

    HasinaBy HasinaJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्रेकिंग : आरक्षक को एसपी ने किया बर्खास्त, इस वजह से हुई सेवा समाप्त, जाने पूरा मामला…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कवर्धा। शराबी आरक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। शराब के नशे में कर्मचारियों व आम लोगों से बदसुलूकी करने वाले आरक्षक को एसपी ने बर्खास्त कर दिया है। कांस्टेबल पर आरोप है, वर्दी पहनकर शराब के नशे में राहगीरों, आम नागरिक व शो रूम के कर्मचारियों के साथ बदसुलूकी की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है।

    आरक्षक अभिषेक लकड़ा को शराब पीकर लोगों से बदसुलूकी करने और अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। आरक्षक पर आरोप है कि 30 अप्रैल 2025 को वर्दी पहने, शराब के नशे में धुत होकर सरस्वती शो-रूम कवर्धा गया था। शो रूम के कर्मचारियों, राहगीरों व आम नागरिकों के साथ अशिष्ट और अमर्यादित व्यवहार किया। आरक्षक की दबंगाई की शिकायत शोरूम के संचालक ने पुलिस थाने में की थी।

    कवर्धा जिला अस्पताल में आरक्षक का मुलाहिजा कराया गया था। जांच पड़ताल में चिकित्सक ने अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि की थी। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी कवर्धा ने मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में आरक्षक के नशे के दौरान गैर जिम्मेदाराना हरकत करने की पुष्टि की गई। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि समझाइश के बाद भी आरक्षक ने अपनी आदतों में कोई सुधार नहीं किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने बर्खास्तगी आदेश जारी कर दिया है।

    विभागीय जांच में इस बात की भी पुष्टि की गई है कि आरक्षक लकड़ा अपनी नौकरी के दौरान बार-बार शराब का सेवन करते रहा है। बिना जानकारी सेवा से नदारद रहने और अनुशासनहीनता के आरापे में उसे सात बार निंदा की सजा और दो बार इंक्रीमेंट रोकने का दंड भी दिया गया था। विभागीय सजा के बाद भी उसकी आदतों में सुधार नहीं आ पाया।

    शराब पीकर ड्यूटी करना, समझाइश के बाद भी अनुशासनहीनता के मामले में नौकरी से बर्खास्त होने वाले लकड़ा चौथे कांस्टेबल है। इसके पहले तीन कांस्टेबलों को इसी तरह के आरोप में सेवा से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Hasina

    Related Posts

    महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    May 2, 2026

    यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    May 2, 2026

    Chhattisgarh में मौसम बदलेगा करवट, 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    May 2, 2026

    रायपुर में IPL मैच 2026, टिकट बुकिंग कल से

    May 2, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान

    May 2, 2026

    राज्य में संचालित 11 एकलव्यविद्यालयों में परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत

    May 2, 2026
    RO.NO.= 13759/79
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    May 2, 2026

    Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…

    May 2, 2026

    यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    May 2, 2026

    Chhattisgarh में मौसम बदलेगा करवट, 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    May 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.