जगदलपुर/पखांजूर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अलग-अलग जिलों से कई जानलेवा सड़क हादसे सामने आए। इन दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 व्यक्ति घायल हुए हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 दो बार खून से लाल हो गई। जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया, अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए महारानी अस्पताल भेजा गया।
कांकेर जिले के फुरफुंडी गांव के मुख्य द्वार पर करीब 7:30 बजे टाटा मैजिक और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार को टाटा मैजिक सड़क पर घसीटते हुए कुछ दूर ले गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक PV-74 नंबर गांव का निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना में टाटा मैजिक का चालक और एक अन्य घायल हुआ है, जिनका पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर मौके पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




