Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    सड़क, पुल-पुलिया और नदियों के किनारे बम प्लांट करने वालों के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं: विजय शर्मा

    HasinaBy HasinaJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सड़क, पुल-पुलिया और नदियों के किनारे बम प्लांट करने वालों के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं: विजय शर्मा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंबिकापुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंबिकापुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा और कड़ा बयान दिया है।

    उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और आतंक के लिए कोई स्थान नहीं है। जो लोग सड़क, पुल-पुलिया और नदियों के किनारे बम प्लांट करते हैं, शिक्षा दूतों की हत्या करते हैं और विकास कार्यों को नुकसान पहुंचाते हैं, उनके लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई जगह नहीं हो सकती।

    गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार ने हथियार छोड़ने वालों के लिए विचारों की अभिव्यक्ति की पूरी स्वतंत्रता दी है। जो भी मुख्यधारा में लौटना चाहता है, उसके लिए दरवाजे खुले हैं, लेकिन हिंसा और भय के रास्ते पर चलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद खत्म करने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरी दृढ़ता के साथ लागू किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

    गृहमंत्री ने कहा कि आज जब देश से नक्सलवाद खत्म होने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है, तब जवानों के चेहरों पर भी नई चमक देखने को मिल रही है। बस्तर अब भय नहीं बल्कि विकास की पहचान बन रहा है।

    सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और संचार सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास विरोधी शक्तियों को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है।

    अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर अब देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। पहले जो नक्सली स्कूलों को बम से उड़ाते थे और जंगलों में हथियार लेकर घूमते थे, वे अब या तो मुख्यधारा में लौट रहे हैं या समाप्त हो रहे हैं।

    इस अवसर पर सरगुजा संभाग आयुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी, कलेक्टर अजीत वंसत, डीआईजी राजेश अग्रवाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    गृहमंत्री ने पीजी कॉलेज मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    bridges and river banks: Vijay Sharma There is no place in democracy for those who plant bombs on roads
    Hasina

    Related Posts

    6 शिकारी गिरफ्तार, दंतेवाड़ा जंगल में बाघ-तेंदुए का करते थे शिकार

    March 18, 2026

    आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान

    March 18, 2026

    CM साय से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

    March 18, 2026

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

    March 16, 2026

    अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई

    March 16, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    6 शिकारी गिरफ्तार, दंतेवाड़ा जंगल में बाघ-तेंदुए का करते थे शिकार

    March 18, 2026

    आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान

    March 18, 2026

    CM साय से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

    March 18, 2026

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.