Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    धर्म

    27 January 2026 Rashifal: आज सोने की तरह चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत,पढ़ें दैनिक राशिफल

    HasinaBy HasinaJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    27 January 2026 Rashifal: आज सोने की तरह चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत,पढ़ें दैनिक राशिफल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    27 January 2026 Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 13 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 8 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद कृतिका नक्षत्र लग जाएगा। जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करें उसमें माता-पिता की सलाह अवश्य ले लें। आज धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपका विश्वास बना रहेगा, इससे मन में शांति रहेगी और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आज आपको बचना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज फालतू की चीजों को महत्व न देकर अपने करियर के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। फैशन डिजायनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज कार्यस्थल पर बदलाव संबंधी सूचना मिल सकती है। घर में आज सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 9

    वृष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आज मित्रों के साथ मनोरंजन में कुछ समय बीतेगा। आपके घर में डेकोरेशन संबंधी कोई काम हो सकता है। आज आपके बिजनेस के किसी नए काम से संबंधित फर्स्ट पेमेंट आ सकती है जिससे मन में खुशी और उत्साह बना रहेगा। आज किसी के मामले में आपको अपनी राय रखने से बचना चाहिए। आज किसी अजनबी के साथ आपकी बहस हो सकती है इससे बचने के लिए आप किसी की बातों को अहमियत न दें।

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका पूरा दिन भाग-दौड़ में बीतेगा। कोई जरूरी काम बनते-बनते रुक सकता है। आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि बड़ों की सलाह लेकर ही शुरुआत करें, इससे काम सही से पूरा होगा। कारोबार में पैसों का मामला कहीं उलझ सकता है। हर मामले पर आपको बारीकी से ध्यान देना होगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ्य रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। हर कोई आपके काम से प्रभावित होगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 9

    कर्क राशि- 

    आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आप जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आप कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें। बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई अच्छा कॉलेज सर्च कर सकते हैं। आपको अपने किसी दोस्त का सहयोग भी मिल सकता है। आज किसी पुराने रिश्ते से जुड़ाव महसूस होगा।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 7

    सिंह राशि- 

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज घर को व्यवस्थित रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी होगा। बच्चों को पढ़ाई के प्रति मोटिवेट करेंगे। आज आप पूरा दिन किसी बुक को पढ़ने में बिताएंगे, आपको नई बातें पता चलेगी। आज ऑफिस में किसी काम को लेकर उलझन में रहेंगे लेकिन किसी सहयोगी का साथ मिलने से काम में आसानी होगी। किसी काम की शुरुआत करने के आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आएगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 2

    कन्या राशि- 

    आज का दिन उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मनोबल बढ़ेगा। आज अपने वर्क प्रोसेस में चेंजेस करने के लिए सही समय है, कोई फैसला लेते समय अच्छे से विचार-विमर्श जरूर कर लें इससे आपके काम में आसानी होगी। परिवारजनों के बीच स्थित सामंजस्य रहेगा, घर का माहौल सुखद रहेगा। आज छोटी-छोटी बातों में भी आपको खुशी महसूस होगी।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 5

    तुला राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिवार और बिजनेस में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। आज आप कोई व्यक्तिगत निर्णय ले सकते हैं ऐसा करना आपके लिए बढ़िया हो सकता है, माता- पिता या मित्रों से सलाह भी ले सकते हैं। लापरवाही और उदारता व्यापार के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। आज आप कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। लवमेट्स आज अपने रिश्ते की बात घरवालों के साथ कर सकते हैं।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज परिवार के लोगों की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में आपको खुशी मिलेगी। आज वर्षों की कठिन मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा, आप काम करने की नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आज घर के बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, आप शाम को साथ समय बिताएंगे। अगर आपको काफी दिनों से किसी बात को लेकर टेंशन है उसका आज समाधान मिल जाएगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिलाएगी।

    • शुभ रंग- मैरुन
    • शुभ अंक- 9

    धनु राशि- 

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कोई रुका काम पूरा हो जाएगा। आज समाज में आपकी बातों की इम्पोर्टेंस बढ़ेगी किसी मसले में आपका प्रस्ताव निर्णायक साबित होगा। आज स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, किसी नए टॉपिक की शुरुआत होगी। आज आपके घर में कोई मंगल कार्यक्रम हो सकता है, आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा। आज आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 4

    मकर राशि- 

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज किसी प्रॉपर्टी संबंधी कामों में निवेश करने के लिए अच्छा दिन है आपको लाभ मिलेगा। इस राशि की जो महिलाएं जॉब की शुरुआत करना चाहती हैं उनके लिए वर्क फ्रॉम-होम एक बेहतर विकल्प साबित होगा। आज नौकरीपेशा लोगों की आधिकारिक काम के लिए लंबी यात्रा संभव है, यात्रा सुखदायी रहेगी। लवमेट्स आज अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए साथ में अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है, आप उसे बखूबी निभाएंगे।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज काम में आपका पूरा मन लगेगा, काम सही समय व आसानी से पूरा हो जाएगा। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना है। आज अधिक व्यस्तता के कारण आप परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे फिर भी परिवार के लोगों का साथ बना रहेगा। इस राशि के जो स्टील का बिजनेस करते हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में धन संबंधी मामलों में समझौता न करें न ही किसी पर भरोसा करें। आज आपका भय दूर होगा, आज शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा।

    • शुभ रंग- बैंगनी
    • शुभ अंक- 1

    मीन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप माता-पिता के साथ कहीं जाने का प्लान बनायेंगे। सरकारी मामलों में लापरवाही आपकी परेशानी का कारण बन सकती है अतः काम में सटीकता और ईमानदारी रखें। दिन भर के बिज़ी शेड्यूल के बाद परिवारवालों के साथ समय बिताने से आपको रिलैक्स फील होगा। घर में सुधार संबंधी काम की योजना बन रही है तो वास्तु के अनुरूप कराने से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। छात्रों का पढ़ाई में ध्यान लगा रहेगा, जल्द ही आपकी सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं।

    • शुभ रंग- पिच
    • शुभ अंक- 7

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Hasina

    Related Posts

    Aaj Ka Panchang 15 February 2026: आज है महाशिवरात्रि, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 15 फरवरी का संपूर्ण पंचांग

    February 15, 2026

    15 February 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

    February 15, 2026

    Aaj Ka Panchang 11 February 2026: आज है फाल्गुन माह की नवमी तिथि, जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

    February 11, 2026

    Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

    February 11, 2026

    Aaj Ka Panchang 10 February 2026: आज है फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि, जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

    February 10, 2026

    10 February 2026 Ka Rashifal: इन राशियों की आज होगी छप्पर फाड़ कमाई, हनुमान जी की कृपा से दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

    February 10, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 19, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    June 19, 2026

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.