रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग व कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कवर्धा के आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित होगा। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे झंडा फहराएंगे। आयोजन की मिनट टू मिनट कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
मंत्री श्री देवांगन का पीजी कॉलेज मैदान में 8:58 बजे आगमन होगा। प्रात 9 बजे झंडा फहराकर राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी होगी। 09:05 बजे पेरड का निरीक्षण एवं परेड का मार्चपास्ट होगा। 9:25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। 9:40 बजे स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 10:10 बजे विभागीय चलित झांकियों का प्रदर्शन और 10.20 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि समारोह स्थल से प्रस्थान करेंगे।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




