मुंबई । ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर अभिजीत मजूमदार का रविवार को निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे और लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से ओडिशा के संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिजीत मजूमदार का इलाज पिछले कई महीनों से एम्स भुवनेश्वर में चल रहा था। शनिवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, वह हाइपरटेंशन, हाइपोथायरायडिज्म और क्रॉनिक लिवर डिजीज जैसी गंभीर समस्याओं से पीड़ित थे। तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर कई कलाकारों, गायकों और फिल्म निर्देशकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। बीजद के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने एक्स पर लिखा कि अभिजीत मजूमदार का जाना केवल ओडिशा ही नहीं, बल्कि पूरे संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
11 सितंबर 1971 को जन्मे अभिजीत मजूमदार ने 2000 के दशक की शुरुआत में ओडिया संगीत को नई पहचान दी। ‘लव स्टोरी’, ‘गोलमाल लव’, ‘सुंदरगढ़ रा सलमान खान’ और ‘श्रीमान सूरदास’ जैसी फिल्मों के उनके गीत आज भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 700 से अधिक गानों में संगीत दिया। उनके परिवार में पत्नी रंजीता मजूमदार और एक पुत्र है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




