रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके साथ ही 23 जनवरी से इस व्यवस्था के लागू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार रायपुर जिले को दो हिस्सों—शहर और ग्रामीण—में विभाजित किया गया है।

रायपुर शहर क्षेत्र के कुल 21 थाने पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत शामिल किए गए हैं, जबकि विधानसभा थाना, माना थाना और राखी थाना ग्रामीण क्षेत्र में रखे गए हैं। इस फैसले के बाद शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं पुलिस को अधिक अधिकार मिलने से त्वरित कार्रवाई संभव होगी।



Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




