0-रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट और कंपनियों के ऑफर से ग्राहकों में भारी उत्साह
0- पहले दिन होगी चार नए वाहनों की लांचिंग,पहला ऑटो एक्सपो, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को लाभ
रायपुर। राम बिजनेस पार्क में रायपुर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 21 जनवरी की शाम 7 बजे करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ में ऑटो एक्सपो ग्राउंड से खरीदी गई हर गाड़ी पर आर.टी.ओ. टैक्स में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। इससे ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह है और विधिवत उद्घाटन के दिन 1000 वाहनों की डिलीवरी की संभावना है।
50 फीसदी रोड टैक्स छूट को लेकर जबरदस्त उत्साह
राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, सचिव श्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मुकेश सिंघानिया और राडा वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अमर पारवानी, श्री मनीष राज सिंघानिया, श्री अनिल अग्रवाल, श्री जयेश पिथालिया, श्री शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन श्री विवेक गर्ग ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जा रही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट से ग्राहकों में जबर्दस्त उत्साह है। वाहनों के शो-रूम में पहुंचकर ग्राहकों ने भारी बुकिंग कराई है। इनकी डिलीवरी विधिवत उद्घाटन के साथ की जाएगी।
आज 4 नए वाहनों की लॉचिंग
राडा ऑटो एक्सपो 2026 में 21 जनवरी को 4 वाहनों की लॉचिंग होगी। इनमें महिन्द्रा कंपनी की कार 7 एक्सओ, यामाहा की बाइक एक्सएसआर 155, टाटा कंपनी की कार सिएरा, मारुति सुजुकी कंपनी की कार विक्टोरिस की लॉचिंग होगी।
पैसेंजर ही नहीं कमर्शियल व्हीकल भी एक्सपो में
राडा के पदाधिकारियों ने बताया कि बाइक, कार, बस समेत पैसेंजर व्हीकल ही नहीं राडा एक्सपो 2026 में कमर्शियल व्हीकल भी प्रदर्शित किए गए हैं। एक्सपो में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के सभी मॉडल, इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) की श्रृंखला भी पेश की गई है। ग्राहक वाहनों की टेस्ट ड्राइव भी कर सकते हैं।
मौके पर ही वाहनों का हो रहा है पंजीयन
राडा एक्सपो स्थल पर परिवहन विभाग का स्टॉल भी लगाया गया है। यहां पर पंजीकृत होकर निकलने वाले वाहनों पर आरटीओ टैक्स में 50 फीसदी की छूट मिल रही है। एक्सपो में खरीदी जा रही वाहनों पर नि:शुल्क एचएसआरपी लगाकर दी जा रही है।
पहला ऑटो एक्सपो, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को लाभ
यह प्रदेश का पहला ऑटो एक्सपो है, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को लाभ मिल रहा है। ऑटो एक्सपो-2026 के अंतर्गत सभी नागरिकों को अपने गृह जिले में ही वाहन पंजीयन कराने की सुविधा दी जा रही है। यानी खरीदे गए वाहन पर अपने गृह जिले के परिवहन कार्यालय का पंजीयन चिन्ह (आरटीओ कोड) प्राप्त किया जा सकेगा। दूरस्थ क्षेत्रों के डीलर्स भी इस ऑटो एक्सपो में भाग ले रहे हैं।
फाइनेंस और इंश्योरेंस की सुविधा भी ऑटो एक्सपो में एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वाहन मॉडल एवं नवीनतम तकनीक से युक्त नए मॉडलों को देखने, परखने और चुनने का अवसर ही नहीं मिल रहा बल्कि रायपुर ऑटो एक्सपो-2026 में देश के विभिन्न फाइनेंसर एवं बैंक न्यूनतम दरों पर वाहन ऋण उपलब्ध करा रहे हैं, वहीं इंश्योरेंस कंपनियां न्यूनतम दरों पर वाहन बीमा की सुविधा प्रदान कर रही हैं।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




