Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Breaking News

    Indian Railways: ट्रेन में कितनी शराब ले जा सकते हैं यात्री? जानिए रेलवे के ये सख्त नियम

    HasinaBy HasinaJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Indian Railways: ट्रेन में कितनी शराब ले जा सकते हैं यात्री? जानिए रेलवे के ये सख्त नियम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नेशनल डेस्क: भारत में शराब के सेवन से जुड़े नियम काफी सख्त हैं। चाहे बात नशे की हालत में वाहन चलाने की हो या सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की, कानून ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करता है। इसी तरह रेल यात्रा के दौरान शराब ले जाने को लेकर भी यात्रियों के मन में अक्सर भ्रम बना रहता है। कई लोग जानना चाहते हैं कि क्या ट्रेन में शराब ले जाना कानूनी है और अगर हां, तो कितनी मात्रा में इसकी अनुमति है। आइए जानते हैं रेलवे से जुड़े नियम।

    क्या ट्रेन में शराब ले जाना वैध है?
    ट्रेन सार्वजनिक परिवहन का माध्यम है, जहां एक साथ बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे ने कुछ नियम तय किए हैं। इंडियन रेलवे एक्ट, 1989 के तहत शराब ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है, लेकिन यह पूरी तरह संबंधित राज्य के कानूनों पर निर्भर करता है। यदि यात्री ऐसे राज्य से यात्रा कर रहा है, जहां शराब पर प्रतिबंध नहीं है, तो सीमित मात्रा में शराब ले जाना संभव है।

    इन राज्यों में शराब ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित
    भारत के कुछ राज्यों में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इनमें गुजरात, बिहार, नागालैंड और लक्षद्वीप शामिल हैं। यदि ट्रेन इन राज्यों में प्रवेश करती है या वहां से गुजरती है और किसी यात्री के पास शराब पाई जाती है, तो संबंधित राज्य के आबकारी कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है। ऐसे मामलों में गिरफ्तारी, जुर्माना या जेल की सजा तक हो सकती है।

    ट्रेन में कितनी शराब ले जाने की अनुमति है?
    रेलवे नियमों के अनुसार यात्री व्यक्तिगत उपयोग के लिए सीमित मात्रा में शराब ले जा सकते हैं। आमतौर पर यात्री अधिकतम 2 लीटर तक शराब साथ रख सकते हैं।
    हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें जरूरी हैं:

    • शराब की बोतल पूरी तरह सील पैक होनी चाहिए
    • ट्रेन या प्लेटफॉर्म पर शराब का सेवन करना प्रतिबंधित है
    • खाली बोतल साथ ले जाना भी नियमों के खिलाफ माना जा सकता है

      नियम तोड़ने पर क्या सजा हो सकती है?
      रेलवे अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर यात्री को 6 महीने तक की जेल, 500 से 1000 रुपये तक का जुर्माना, या दोनों सजाएं हो सकती हैं। वहीं शराबबंदी वाले राज्यों में पकड़े जाने पर वहां के सख्त कानूनों के तहत भारी जुर्माना और जेल की सजा भी हो सकती है।

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Indian Railways: How much alcohol can passengers carry on the train? Learn about these strict railway rules.
    Hasina

    Related Posts

    PM Modi ने नॉर्वे के जोनास गहर स्टोरे के साथ किया ऐतिहासिक कैसल दौरा

    May 19, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.